.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 17 April 2015

साइंस की तर्ज पर स्कूलों में बनेगी गणित लैब

** कठिन सवालों का भी होगा चुटकी में हल
** सवालों की जटिलता सुलझाने में मिलेगी मदद
फतेहाबाद : गणित विषय को लेकर विद्यार्थियों को एक हौवा रहता है। जो बच्चे गणित को समझते हैं, वे झट से सवाल सुलझा देते हैं। मगर कई विद्यार्थियों के जेहन में उलझन बनी रहती है। उस उलझन को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग स्कूलों में गणित लैब शुरू करने जा रहा है। गणित लैब साइंस लैब की तर्ज पर होगी, जिसमें गणित के सूत्रों को समझने में मदद मिलेगी। इसके लिए शुरुआती चरण में कुछेक स्कूलों का चयन किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी से बीआरपी अध्यापकों की रिपोर्ट मांगी हैं।
सरकारी स्कूलों में अब तक साइंस लैब बनी हुई है। साइंस के जो सूत्र पढ़ने से समझ में नहीं आते, उन्हें प्रेक्टिक्ल से समझाया जाता है। बिल्कुल उसी तरह गणित लैब में भी गणित से खौफ खाने वाले विद्यार्थियों की समस्या का समाधान होगा। क्योंकि सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों को गणित विषय में आती है।
विद्यार्थी गणित के सवाल व दिये गये चित्रों को सही तरीके समझ नहीं पाते। इसके अलावा अध्यापक के पास भी उन्हें समझाने के लिए सिर्फ सूचनापट्ट ही होता। उस पर लिखकर वह बच्चों को गणित विषय के बारे में जानकारी देता है जिसे विद्यार्थी पूरी तरह समझ नहीं पाते है। इस कारण विद्यार्थी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। इस समस्या को देखते हुए विभाग ने निर्णय लिया है कि सरकारी स्कूलों में गणित लैब खोली जाएंगी। इस लैब में बच्चों को गणित विषय से जुड़ी सभी चीजें उपलब्ध होंगी ताकि वह अच्छे से समझ पाएं।
गणित लैब में ये होंगी सुविधाएं 
सरकारी स्कूलों में बनाई जाने वाली गणित लैब में बच्चों के लिए मेज, बनावटी चित्र, बेंच, सवाल सूत्र संबधित जानकारी व कई अन्य जानकारियां विद्यार्थियों को मिलेंगी। इससे विद्यार्थी से आसानी से गणित विषय के बारे में सीख सकेगा। गणित संबधित जानकारी के लिए विशेष अध्यापक लगाएं जाएंगे। जो विद्यार्थियों को सरलता से गणित की जानकारी देंगे।
रिपोर्ट मांगी गई है
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा का कहना है कि जिले के कुछ सरकारी स्कूलों में गणित लैब खोली जाएंगी। इसके लिए विभाग ने बीआरपी अध्यापकों की सूची मांगी है।                                               dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.