.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 28 May 2015

स्कूलों में होगा सफाई का पीरियड

चंडीगढ़ : प्रदेश की मनोहर सरकार ने शिक्षा विभाग के लिए दो बड़े फैसले लिए हैं। एक तो सरकार ने स्कूली पाठ्यक्रम में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को शामिल करने का निर्णय लिया है। दूसरा विभाग में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अलग से विजिलेंस विंग बनाने की मंजूरी दी है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इन दोनों फैसलों पर अपनी मोहर लगा दी है।
यही नहीं, शिक्षा विभाग ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में स्वच्छता के पाठयक्रम को जोड़ने के लिए आम जनमानस व हितधारकों से उनके विचारों आमंत्रित किए हैं। सरकार जापान की तर्ज पर राज्य के स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार स्कूली पाठ्यक्रम में एक पाठ शामिल करने और एक पीरियड जोड़ने पर विचार कर रही है।
शिक्षा विभाग ने इसके लिए आम लोगों ने सुझाव मांगे हैं। ये सुझाव विभाग की वेबसाइट व ईमेल के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। यही नहीं, सरकार इसके लिए बुद्धिजीवियों एवं शिक्षाविदों से भी विचार-विमर्श करेगी। याद रहे कि पिछले दिनों सीएम ने स्वच्छ भारत अभियान को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने का ऐलान किया था।                                                                                 DT

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.