.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 28 May 2015

छात्रों को डिजिटल सर्टिफिकेट देने की तैयारी में सीबीएसई

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिटल फॉर्मेट में भी जारी कर सकता है। ऐसा होने के बाद बोर्ड के विद्यार्थी अपने सर्टिफिकेट डिजिटल लॉकर में रख पाएंगे। बोर्ड सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहा है। 
मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीएसई आने वाले दो महीनों में डिजिटल सर्टिफिकेट जारी कर सकता है। सरकार ने 10 फरवरी को ही डिजिटल लॉकर लांच किया है। इस सुविधा का प्रयोग करने वालों को दस्तावेजों को ढोने या सत्यापन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मंत्रालय डिजिटल पैन कार्ड, वोटर कार्ड और एलपीजी बुक जारी करने की दिशा में भी काम कर रहा है। डिजिटल लॉकर खोलने के लिए केवल आधार कार्ड की जरूरत होती है।                                                                                 au

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.