.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 18 September 2015

सीबीएसई स्कूलों में कक्षा 1 से 10वीं तक की छात्राओं को दी जाएगी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

अम्बाला : प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में कक्षा एक से दस तक की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी। सीबीएसई ने यह सर्कुलर हाल में हुई घटनाओं को देखते हुए जारी किया है। बोर्ड ने स्कूलों से कहा कि वे स्कूलों में स्पेशल ट्रेनर बुलाकर छात्राओं को मार्शल आर्ट्स और सेल्फ डिफेंस की तकनीक सिखाएं। एक शिविर की अवधि एक सप्ताह की रहेगी। बोर्ड ने स्कूलों को ट्रेनिंग के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन से भी मदद लेने की सलाह दी है। बोर्ड का उद्देश्य लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दिलवाकर आत्मरक्षा के लिए तैयार करना है। पुलिस डीएवी के प्रिसिंपल विकास कोहली ने बताया कि बोर्ड के हाल ही में जारी सर्कुलर के अनुसार सेल्फ डिफेंस की शुरुआती ट्रेनिंग के बाद समय-समय पर उन्हें अपडेट भी किया जाएगा। 
पुलिस मदद की सलाह 
बोर्ड ने स्कूलों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन से भी मदद लेने की सलाह दी है                                                                                                           db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.