.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Monday 5 September 2016

नियुक्ति नहीं मिलने पर 9870 जेबीटी आज से बैठेंगे आमरण अनशन पर

चंडीगढ़ : हरियाणा के जेबीटी अध्यापको ने शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर से शिक्षा निदेशालय पंचकूला के बाहर आमरण अनशन शुरू करने का एलान किया है। 30 मार्च 2012 को सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार को 9870 जेबीटी अध्यापकों की भर्ती करने का आदेश दिया था। हरियाणा सरकार को 322 दिन में पूरी प्रRिया अपनाते हुए इस भर्ती को पूरा करना था। लेकिन हरियाणा सरकार व हरियाणा शिक्षा विभाग के ढीलेपन के चलते अभी तक ज्वाइनिंग का काम सिरे नही चढ़ पाया है। हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा नवचयनित जेबीटी को जिला आवंटन व कंपाइल मेरिट लिस्ट जैसे महत्वपूर्ण काम भी अभी तक पूरे नही हो पाए हैं।
कोर्ट के द्वारा मधुबन जांच लैब को तकनीकी जांच में तेजी लाने व जांच को पूरा करने के लिए बार बार दिए गए आदेशों का पालन भी नही हो पा रहा है। लगभग 2 वर्ष से चल रही तकनीकी अंगूठा जांच में अभी तक लगभग 50 फीसदी काम पूरा हो पाया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि नवचयनित जेबीटी अध्यापक पिछले 2 साल से हाई कोर्ट में मिलने वाली लंबी तारीखों से परेशान हैं। 31 मार्च,2016 को हाईकोर्ट की प्रथम बेंच ने स्टे हटाते हुए जेबीटी अध्यापकों को ज्वाइनिंग का रास्ता साफ कर दिया था, लेकिन हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा अपनाए जाने वाले आलसीपन के कारण जेबीटी को ज्वाइन नही करवाया गया। इस कारण जेबीटी अध्यापक पिछले दो साल से प्रताड़ित हो रहे हैं।                                                            dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.