.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 3 September 2016

साक्षात्कार के चंद घंटे बाद ही एचसीएस परिणाम घोषित

चंडीगढ़ : प्रदेश सरकार ने 54 एचसीएस अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने एचसीएस और एलाइल सर्विस के 54 अफसरों के परिणाम घोषित कर दिए। शुक्रवार को इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के चंद घंटों के भीतर परिणाम घोषित किए गए हैं।
हरियाणा लोक सेवा आयोग में अभी तक हुड्डा सरकार के समय नियुक्त सदस्यों का वर्चस्व था, लेकिन मनोहर सरकार ने आयोग में हाल ही में दो नए सदस्य नियुक्त किए हैं। दो सदस्यों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी थी। आयोग में फिलहाल चार सदस्य भाजपा सरकार के समय में नियुक्त हुए हैं। नव चयनित अधिकारियों में 29 एचसीएस, 12 बीडीओ, तीन ट्रैफिक मैनेजर, तीन डीएफएसओ, दो एईओ व अन्य शामिल हैं।                                                                     दज 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.