.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 1 March 2014

सुनने-समझने में आगे और गणित में फिसड्डी बच्चे

** एनसीईआरटी के नेशनल एचीवमेंट सर्वे का खुलासा
देशभर में छोटी कक्षा के बच्चे सुनने समझने में आगे हैं, जबकि गणित के जोड़-घटा में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की नेशनल एचीवमेंट सर्वे रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है। 
गणित की इस केलकुलेशन को समझने में हिमाचल, पंजाब और यूपी के बच्चों ने दिल्ली के बच्चों को मात दी है। रिपोर्ट में भाषा के ज्ञान को समझने में हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के बच्चे अन्य राज्यों के बच्चों से आगे हैं। 
सर्वे के लिए देश भर के सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के सात हजार स्कूलों के एक लाख से अधिक बच्चों को शामिल किया गया। मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. पल्लम राजू ने शुक्रवार को एनसीईआरटी की सर्वे रिपोर्ट जारी की। 
देश के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के तीसरी के बच्चों के गणित और भाषा ज्ञान की परख के लिए किए गए इस सर्वे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। 
गणित के राष्ट्रीय स्कोर पर नजर डालें तो यह 252 रहा है, जबकि राज्य स्तर पर हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बच्चों का स्कोर सबसे बेहतर 258 रहा है। गणित में उत्तर प्रदेश के बच्चे 257 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि 244 स्कोर के साथ दिल्ली के बच्चे चौथे पायदान पर हैं। 
गणित के राष्ट्रीय स्कोर पाने में लड़कों ने लड़कियों को बराबर की टक्कर दी है। 
भाषा के ज्ञान को परखने खासकर सुन कर, पढ़ कर समझने की क्षमता में सबसे अच्छा प्रदर्शन एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के बच्चों ने किया है। हिमाचल प्रदेश के बच्चों का स्कोर 256 रहा है, जबकि राष्ट्रीय स्कोर की बात की जाए तो यह 257 है। भाषा ज्ञान में दिल्ली के बच्चों ने 253 स्कोर किया है। 
सर्वे में राज्यों का प्रदर्शन

गणित
राज्य                       स्कोर
हिमाचल प्रदेश         258
पंजाब                      258
यूपी                         257
दिल्ली                     244
उत्तराखंड                243
चंडीगढ़                    240
जम्मू-कश्मीर          240
हरियाणा                 238

भाषा
राज्य                   स्कोर
हिमाचल प्रदेश     256
दिल्ली                 253
यूपी                     252
पंजाब                  249
चंडीगढ़                243
उतराखंड              239
हरियाणा              238
गणित में इस्तेमाल मानक : जमा, घटा, गुणा, भाग, माप, जियोमेट्री, रुपये-पैसे, डाटा हैंडलिंग, पैटर्न।
भाषा में इस्तेमाल मानक : सुनना, शब्द पहचान, पढ़कर समझना।           aundli

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.