.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 21 October 2018

30 ब्लॉक में से तीन ही सक्षम

** चिंता : सितंबर में हुई थी परीक्षा, 80 फीसद विद्यार्थी नहीं ले सके 50 फीसद अंक
फतेहाबाद : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर काफी कमजोर हैं। जिन कक्षाओं में पढ़कर वह पास हो चुके हैं और जिसमें पढ़ रहे हैं उन्हें उस स्तर का ज्ञान ही नहीं है। यह सब सक्षम हरियाणा के लिए करवाए गए सर्वे में उजागर हुआ है। एनजीओ ग्रे मेटर इंडिया की तरफ से सर्वे के लिए 30 ब्लॉक में कक्षा तीसरी, पांचवी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में 30 में से मात्र तीन ब्लॉक ही सक्षम हो पाए, जबकि तीन ब्लॉक रेड जोन में शामिल किए गए हैं। वहीं छह ब्लॉक सक्षम होने के करीब हैं।1ग्रे मेटर इंडिया की ओर से इस परीक्षा में हंिदूी और मैथ विषय को ही शामिल किया गया था। ग्रे मेटर इंडिया ने सर्वे की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंप दी है। जो ब्लॉक सक्षम होने के करीब हैं उन्हें विभाग ने येलो जोन में रखा है। इनमें कैथल जिले का कैथल, यमुनानगर का रदू, हिसार का अग्रोहा, झज्जर का झज्जर, कुरुक्षेत्र का बाबैन, महेंद्रगढ़ का नारनौल ब्लॉक शामिल है। इनका परिणाम 62 से 98 फीसद तक रहा है। वहीं यमुनानगर का सरस्वती नगर, गुरुग्राम का पटौदी और रेवाड़ी का खोल अटेली को रेड जोन में शामिल किया गया है। 
प्र
ये खंड नहीं हो सके सक्षम : 
शिक्षा विभाग की तरफ से जारी हुई परीक्षा परिणाम की सूची के अनुसार अंबाला प्रथम, साहा, बदेहड़ा, बवानी खेड़ा, लोहारू, फरीदाबाद, भूना, रतिया, सोहना, अलेवा, जुलाना, कलायत, नीलोखेड़ी, थानेसर, ताओरू, बापोली, बावल, ऐलनाबाद सक्षम नहीं हो सके हैं। खंड के 80 फीसद विद्यार्थी 50 फीसद अंक नहीं ले पाए।
"सक्षम हरियाणा के तहत करवाए गए सर्वे में 30 में से तीन ब्लॉक ही सक्षम हो पाए हैं। छह खंड सक्षम के करीब हैं। ग्रे मेटर इंडिया की तरफ से ये सर्वे किया गया था। "-- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.