.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 24 November 2013

शिक्षा विभाग के 42 अधिकारी पदोन्नत

यमुनानगर : प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग के 42 अधिकारियों को पदोन्नत कर एचईएस-1 ग्रेड प्रदान किया है। इनको 15,600-39,100 के वेतनमान के साथ ही 6,400 रुपये ग्रेड पे दिया जाएगा। पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से पदोन्नति के संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। यमुनानगर के उप जिला शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना निदेशक आनंद चौधरी को पदोन्नति उपरांत जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डीआइईटी) तेजली का प्रिंसिपल बनाया गया है। पदोन्नति आदेशों के साथ ही पांच अन्य शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।जींद में जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी के तौर पर कार्य कर रही संतोष कुमारी का स्थानांतरण इसी पद पर यमुनानगर कर दिया गया है। वे नई नियुक्ति तक जिला शिक्षा अधिकारी यमुनानगर का काम भी देखेंगी। प्रदेश के जिन अधिकारियों को पदोन्नति मिली है, उनकी वर्तमान और नई नियुक्ति की जगह इस प्रकार है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.