.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 15 March 2014

वाट्स-अप पर बिका 12वीं के अकाउंट्स विषय का पेपर

** बारहवीं के विद्यार्थियों के बीच रही खबू चर्चा, पर्चा असली या फर्जी पुष्टि नहीं      
वाट्स-अप पर शुक्रवार शाम एक से दूसरे के पास पहुंचा एक पर्चा चर्चा का विषय बना रहा। दरअसल, यह पर्चा 12वीं के अकाउंट्स विषय का था। जिसमें बारहवीं के अकाउंट्स के प्रश्न थे। उधर, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का अकाउंट्स विषय का पेपर शनिवार को शाम के सत्र में होगा। इससे पहले विद्यार्थियों के बीच वाट्स-अप और मैसेज के जरिये बिके इस पर्चे के साथ कई चर्चाएं चलीं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि यह पर्चा वही है जो शनिवार को आएगा या वैसे ही लोग इसे बेचकर युवाओं को ठग रहे थे। 
कुछ इस तरह के प्रश्न पर्चे में दिए गए हैं
प्रश्न नंबर 8. निजी कंपनी और सार्वजनिक कंपनी में चार अंतर लिखिए। यह प्रश्न चार अंक का दर्शाया गया है। 
प्रश्न नंबर 9. वित्तीय विवरणों के विश्लेषण की चार सीमाएं दीजिए। यह प्रश्न भी चार अंक का दर्शाया है। 
प्रश्न नंबर 10. (1)एक कंपनी की स्थिति- विवरण में संचय एवं आधिक्य शीर्षक के अंतर्गत दिखाए जाने वाले किन्हीं दो मदों के नाम लिखिए। 
प्रश्न नंबर 10. (2) संायोगिक दायित्व क्या होते हैं? कोई दो उदाहरणों का उल्लेख कीजिए। 
इसके अलावा भी कुछ और प्रश्न मैसेज के जरिये पहुंचे। यहां छापे जा रहे प्रश्न और युवाओं के बीच बिका यह पर्चा कितना सही और कितना गलत है इसकी किसी भी शिक्षा अधिकारी ने पुष्टि नहीं की।                                               dbhsr


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.