.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Tuesday 5 May 2015

सीएम के साथ चली वार्ता विफल, अब 7 को आंदोलन

करनाल : सोमवार को प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 2622 लैब सहायकों का सीएम सिटी में होने वाला प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन टल गया है। अब यह प्रदर्शन 7 मई को होगा। सीएम कैंप कार्यालय पर होगा। 7 मई को प्रदेशभर के लैब सहायक कैंप कार्यालय का घेराव करेंगे। इससे पहले सोमवार को होने वाले प्रदर्शन को टालने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से लैब सहायकों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को चंडीगढ़ बुलाया गया। राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में लैब सहायकों की दो दौर में बातचीत चली। पहले दौर में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव और शिक्षा निदेशक एमएल कौशिक के साथ करीब 3 घंटे वार्ता चली, लेकिन वार्ता सफल नहीं हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री से बात कराई गई करीब 10 मिनट तक मुख्यमंत्री के साथ दूसरे दौर की वार्ता भी विफल रही। राज्य प्रधान सुरेंद्र ने बताया कि उनकी तीन सूत्रीय मांगें हैं।                                                                           au

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.