.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Wednesday 18 May 2016

स्कूलों में फिर पढाई जाएगी महापुरुषों की जीवनी : रामबिलास शर्मा

चंडीगढ़ : स्कूली पाठ्यक्रम में हरियाणा के महापुरुषों की जीवनियों को फिर से जोड़ा जाएगा। जिन स्कूलों में बच्चों को किताबों का वितरण हो चुका है इन बच्चों को किताबें बदल कर दूसरी दी जाएंगी। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि किसी भी महापुरुष की जीवनी को पाठ्यक्रम से नहीं हटाया गया है। एनसीईआरटी ने एससीईआरटी को पाठ्यक्रम में बदलाव का सुझाव दिया था। इसी वजह से पाठ्यक्रम में से महापुरुषों का चैप्टर हट गया था। अब उस चैप्टर को पुस्तकों में फिर से जोड़ा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि स्कूली पाठ्यक्रम में से पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ देवीलाल, पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल, भजन लाल, चौ. छोटू राम समेत कई महापुरुषों के नाम हटा दिए थे।                                                         db 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.