.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 14 November 2013

कर्मचारी हित में काम कर रही सरकार : हुड्डा


कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हित में कार्य कर रही है। कर्मचारियों को संयम रखना चाहिए। यहां एक कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश हित, आम जनता का हित व कर्मचारियों के हित का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इन हितों को ध्यान में रखकर ही सरकार कोई भी निर्णय लेती है। कर्मचारियों को सकारात्मक सोच के साथ सरकार की योजनाओं में सहयोग दंे। सभी के सहयोग से ही प्रदेश और तरक्की कर सकता है।
‘कर्मियों के हित नहीं होंगे प्रभावित’
चंडीगढ़ : परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने कहा कि निजी बस ऑपरेटरों को रूट परमिट देने से रोडवेज कर्मचारियों के हित प्रभावित नहीं होंगे। अंतरराज्यीय मार्गो और प्रदेश के भीतर सभी लंबी दूरी के मार्गो पर रोडवेज का विशेष क्षेत्रधिकार जारी रहेगा। रोडवेज को इस योजना में शामिल मार्गो पर बसें चलाने का भी अधिकार होगा। प्राइवेट बसें मुख्य रूप से छोटे मार्गो व ग्रामीणों में सेवा प्रदान करेंगी। हरियाणा रोडवेज को इस योजना के क्रियान्वयन से लाभ होगा, चूंकि हरियाणा रोजवेज की बहुत सी बसों को बेहतर मार्गो पर लगाया जाएगा और प्रतिस्पर्धा बढ़ने के कारण लोगों को पर्याप्त सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। रोडवेज के बेड़े को कम नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे चालू वर्ष में ही बढ़ाकर लगभग 4300 करेंगे। कर्मचारी यूनियनों की मांग अनुचित है तथा जनहित के विरुद्ध है।
हड़ताल नहीं करने की अपील
चंडीगढ़ : हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन इंटक के नेताओं ने देर शाम आपातकालीन बैठक कर हड़ताल नहीं करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय महासचिव रमेश कुमार पंघाल ने कहा कि सभी रोडवेज साथी हठधर्मिता छोड़कर बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समस्याओं का समाधान न निकालें। 
कर्मचारियों के समर्थन में उतरा इनेलो 
इनेलो ने आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मी के कारण टकराव की स्थिति बनी है, जिसका खमियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। 
विज ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार
भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज ने कहा कि उन्होंने स्वयं इस मामले को विधानसभा में उठाया था। बावजूद सरकार कर्मचारियों की मांग को हमेशा अनसुना करती आई है। अनदेखी होने पर ही रोडवेज कर्मचारियों का गुस्सा फूटा है।
हड़ताल सफल होने का दावा
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के नेता सरबत सिंह पूनिया, दलबीर नेहरा, दलबीर किरमारा, आजाद मलिक व अनूप सिंह सहरावत ने कहा कि दो दिन की हड़ताल के पहले दिन सभी 23 डिपो, 15 सब डिपो, एचआरईसी गुड़गांव, आइएसबीटी दिल्ली व चंडीगढ़ के समस्त कर्मचारियों ने हड़ताल कर पूर्ण चक्का जाम रखा। हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन के राज्य प्रधान महेंद्र प्रताप गुलिया व महासचिव सतीश सेठी ने दावा किया कि सरकार की वादाखिलाफी का लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होकर मुंहतोड़ जवाब दिया है। आगामी रणनीति के लिए हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ने 17 नवंबर को रोहतक में आपात बैठक बुलाई है।     dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.