.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 21 March 2014

बजट है पर कंप्यूटर नहीं लेता बिल

** ट्रेजरी में बिल पास न होने से विद्यार्थियों को नहीं मिली छात्रवृत्ति
गोहाना : विभागों के पास बजट भी है, लेकिन ट्रेजरी से बिल पास नहीं हो रहें है। कारण बताया जा रहा है कि कंप्यूटर तकनीकी खराबी के चलते बिल नहीं उठा रहा। जिससे विभागों में कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल रहा तो छात्रों को स्टाइफंड। कर्मचारी दिन भर ट्रेजरी कार्यालय के चक्कर लगाते रहे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने तकनीकी खराबी को दूर कर कार्य को सुचारू करने की मांग की है। जिससे उनकी समस्या का समाधान हो सके। 
कंप्यूटर में तकनीकी खराबी आने से ट्रेजरी में कंप्यूटर पर बिल की राशि टाइप की जाती है तो नो फंड लिखा आता है। जबकि विभागों का कहना है कि उनके पास बजट है। तकनीकी खराबी के चलते विभागों के कार्य भी लटक गए है। शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत 31 मार्च तक सभी छात्रों को छात्रवृति का भुगतान किया जाना चाहिए। परंतु ट्रेजरी से बिल पास न होने के कारण विभाग विद्यार्थियों को छात्रवृति की राशि वितरित नहीं कर पा रहे। अधिकारियों का कहना है कि बिल पास होने पर कुछ स्कूलों में विद्यार्थियों को छात्रृत्ति वितरित कर दी थी। परंतु जब से तकनीकी खराबी आई है, उनका कार्य भी प्रभावित हो गया है। वहीं कुछ कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। पिछले दिनों कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया था और ट्रेजरी से बिल पास करने की मांग की थी। कर्मचारियों का कहना था कि ट्रेजरी के पास बिल भेजे हुए है, लेकिन ट्रेजरी से बिल पास नहीं हो रहे। जिसकी वजह से उन्हें वेतन नहीं मिला। इससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।                                   db


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.