.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Monday 3 March 2014

आरक्षण कोटा पूरा न करने पर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

** कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का मामला 
कैथल : कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने में आरक्षण कोटा पूरा न करने के विरोध में हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ व अन्य कर्मचारी संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। 
कर्मचारी संगठनों ने घर-घर जाकर लोगों को प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए आह्वान किया। प्रधान चंद्रमोहन ने कहा कि प्रदर्शन के लिए संगठनों को जवाहर पार्क में इकट्ठा होना है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बिना किसी आरक्षण कोटा को पूरा किए बिना पक्का करना हरियाणा सरकार की सोची समझी चाल है। संघ हरियाणा सरकार की इस नीति का लोकसभा चुनावों में विरोध करेगा व इस बात को समाज के सामने रखेगा। इस अवसर पर महासचिव बलजीत दहिया, कोषाध्यक्ष प्रेम, संगठन सचिव डॉ. नरेश भोला, सुलतान महेंदिया उप प्रधान डॉ. दिनेश निंबडिया मौजूद थे।                              db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.