.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 29 May 2014

वेतन के लिए कंप्यूटर सहायकों ने लगाए नारे

चंडीगढ़ : प्रदेश के सैकड़ों कंप्यूटर लैब सहायकों ने बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा के निवास के पास धरना दिया। इन्हें 25 महीने से वेतन नहीं मिला है। लैब सहायकों ने कहा सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा का ठेका निजी कंपनी को दिया है। कंपनी लैब सहायकों को वेतन नहीं दे रही है। उनकी मांग है कि एक तो सरकार बकाया वेतन का भुगतान करे और आगे से सरकार सीधे भुगतान की व्यवस्था करे। हालांकि विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने धारा 144 लगा दी थी। बावजूद इसके लैब सहायकों के एक शिष्टमंडल को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल से मिलवाया। लैब सहायकों ने कहा है कि मांगे न माने जाने तक धरना देंगे।                                 db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.