.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 5 December 2014

शिक्षा बोर्ड की कमान फिर आइएएस को

भिवानी : एक बार फिर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कमान आइएएस अधिकारी को सौंप दी गई है। पिछले दस साल में एक शिक्षाविद् को छोड़कर बोर्ड का संचालन दारोमदार आइएएस अधिकारियों पर ही रहा है। 
हालांकि बोर्ड व निगमों के चेयरमैन पदों पर राजनीतिक नेताओं को सौंपने की परंपरा रही है, लेकिन कांग्रेस सरकार के दस साल में शिक्षा बोर्ड में इस परिपाटी पर कार्य नहीं किया गया। हालांकि इससे पूर्व इनेलो सरकार में बोर्ड के चेयरमैन पद पर राजनेता ही विराजमान होते रहे। वर्तमान भाजपा सरकार ने सभी बोर्डो व निगमों के चेयरमैन हटाए हुए हैं। ऐसे में शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पद का कार्यभार आईएएस अधिकारी टीसी गुप्ता को दिया गया है। हालांकि चर्चा यह भी है कि जल्द ही बोर्ड व निगमों के नए चेयरमैन बनाए जा सकते हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं को नीली बत्ती देकर खुश किया जा सकता है। भिवानी के वरिष्ठ भाजपा नेता हरियाणा एवं उत्तराखंड प्रभारी ऋषिप्रकाश शर्मा बोर्ड निगमों के ब्यूरो चीफ नियुक्त किए जा सकते हैं। 
पिछले दस साल से बोर्ड उपाध्यक्ष का पद रिक्त : कांग्रेस सरकार के दौरान शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया। शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में बनाया गया उपाध्यक्ष का कार्यालय अब दूसरे कार्य के लिए उपयोग हो रहा है। इस पद पर अंतिम उपाध्यक्ष इनेलो सरकार में एडवोकेट दिलबाग सिंह नियुक्त किए गए थे। तभी से यह पद खाली पड़ा है।                                             dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.