.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Monday 30 March 2015

दिसंबर तक आएगी नई शिक्षा नीति : ईरानी

** केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री पहुंचीं जालंधर 
** कहा, नई पॉलिसी के तहत 33 विषयों पर मांगे गए हैं सुझाव 
** केएमवी के सालाना समारोह में 650 विद्यार्थियों को बांटी डिग्रियां
जालंधर : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का दावा है कि इस साल के अंत तक नई एजूकेशन पॉलिसी को लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में पहली बार एजूकेशन पॉलिसी लाने के लिए इस तरह की नीति अपनाई जा रही है। नई पॉलिसी के लिए सुझाव मांगे गए हैं। यह सुझाव नवंबर तक सरकार के पास आ जाएंगे। दिसंबर तक नई पॉलिसी को लागू कर दिया जाएर्गा। ईरानी जालंधर में रविवार को केएमवी के सालाना समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थीं। 
उन्होंने कहा कि 33 विषयों पर सुझाव मांगे गए हैं। सुझाव पर गौर कर पॉलिसी के हर पहलू को देखते हुए इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की तरफ से 80 निशुल्क कोर्स की शुरुआत की जा रही है। यह कोर्स ऑनलाइन भी किए जा सकेंगे। इसमें एग्रीकल्चर, मैकेनिकल, आईटीआई और आईटी सहित कई ओर कोर्स शामिल किए गए हैं। इन कोर्स को पूरा करने वाले विद्यार्थियों को डिग्रियां भी दी जाएंगी। 
केएमवी की तारीफ करते हुए ईरानी ने कहा कि इस कॉलेज में विद्यार्थियों को बढ़िया शिक्षा दी जाती है। इस दौरान साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स, आईटी के 650 ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी गई। उन्होंने छात्रा अनुभा की तारीफ की जो दो बच्चे होने के बाद अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थीं। उन्होंने अनुभा को एमए इंगलिश की डिग्री सौंपी। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की तारीफ करते हुए ईरानी ने कहा कि हमें ऐसे विद्यार्थियों को आगे लाने की जरूरत है जो माननीय अब्दुल कलाम के सपनों को पूरा कर सकें। इसके लिए उन्होंने कॉलेजों में साइंस के कोर्स करवाने की वकालत भी की। स्वच्छ भारत अभियान पर उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों को अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए।                                          au

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.