.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 19 March 2015

ज्वाइनिंग नहीं तो होगा आमरण अनशन

सोनीपत : बुधवार को सोनीपत के सेक्टर 14 पार्क में पात्र अध्यापक संघ की बैठक हुई। इसमें जिले के नव चयनित जेबीटी अध्यापकों ने भाग लिया। बैठक में तय हुआ है कि अगर सरकार उन्हें ज्वाइनिंग नहीं देती है, तो वे आंदोलन करेंगे। इसमें अप्रैल से पंचकूला में शिक्षा सदन के बाहर आमरण अनशन का फैसला लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेद्र शर्मा ने की।
शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 30 दिसंबर 2012 को तत्कालीन हरियाणा की कांग्रेस सरकार को 9870 जेबीटी अध्यापकों की भर्ती 322 दिन में करने का आदेश दिया था। इस आदेश का न तो पिछली सरकार ने और न ही वर्तमान भाजपा सरकार ने पालन किया है।  चयन सूची जारी हुए भी लगभग सात माह बीत चुके हैं, पर वर्तमान भाजपा सरकार कोई न कोई बहाना बनाकर भर्ती को रद्द करने की साजिश रच रही है। कभी समीक्षा के नाम पर तो कभी तकनीकी खामियों के नाम पर समय बर्बाद किया जा रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि अप्रैल में नए सत्र से 9870 जेबीटी अध्यापकों को स्कूलों में ज्वाइन करवाएं। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर 22 मार्च को रोहतक में प्रदर्शन किया जाएगा तथा 29 मार्च को करनाल में राज्य स्तरीय न्याय पंचायत आयोजित की जाएगी।                                                                                                dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.