.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 21 March 2015

हरियाणा मुक्त विद्यालय : असाइनमेंट जमा कराने की तिथि बढ़ी

भिवानी : परीक्षार्थियों के हितों के मद्देनजर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित हरियाणा मुक्त विद्यालय (एचओएस) सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा, अप्रैल 2015 के (फ्रेश कैटेगरी) पूर्ण विषयों के परीक्षार्थियों द्वारा चुने गए अध्ययन केन्द्रों पर असाइनमेंट्स जमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 मार्च, 2015 कर दी गई है, पहले यह तिथि 19 मार्च थी। बोर्ड सचिव पंकज ने बताया कि सभी परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट से प्रत्येक विषय की दो-दो असाईनमेन्टस निकाल कर व भरकर उनके द्वारा चयनित अध्ययन केन्द्रों पर जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जो परीक्षार्थी अपनी असाईनमेंटस जमा नहीं करवाएंगे, उनके रोल नंबर जारी नहीं किए जाएंगे व परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।                                                                                               au

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.