.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Wednesday 25 March 2015

स्कूलों में वोकेशनल कोर्स को मंजूरी

शिक्षा निदेशालय ने प्रदेशभर के 250 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में तकनीकी कोर्स चलाए जाने को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में अब संबंधित स्कूलों के प्राचार्यो की बैठक बुलाई है। प्रदेश के प्रत्येक चयनित स्कूल में दो स्किल्स का पाठ्यक्रम चलाया जाएगा। निदेशक की ओर से प्रदेश के संबंधित स्कूलों के प्राचार्यो को पत्र भेजकर बैठक में बुलाया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा सत्र 2015-16 से प्रदेश के 250 चयनित स्कूलों में वोकेशनल कोर्स चलाए जाने पर फैसला हुआ है। प्रत्येक स्कूल में दो पाठ्यक्रम चलाए जा सकेंगे। कक्षा 9वीं के 25 विद्यार्थियों को इस पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इस संबंध में प्राचार्यो को जानकारी देने के लिए बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उन्हें पाठ्यक्रम के लाभ बताए जाएंगे। यह कार्यक्रम 26 मार्च से 30 मार्च तक गुड़गांव में आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिला अनुसार स्कूलों के प्राचार्यो को आमंत्रित किया गया है। जारी पत्र में बताया गया है कि 26 मार्च को अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और भिवानी के प्राचार्य भाग लेंगे। 27 मार्च को कैथल, करनाल और पंचकूला, 28 मार्च को जींद, पानीपत, सोनीपत और मेवात, 29 मार्च को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद तथा 30 मार्च को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, फरीदाबाद, रोहतक, पलवल और झच्चर के प्राचार्य शामिल होंगे। पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कान्फ्रेंस में भाग नहीं लेने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी। 
सामान पहले ही पहुंच चुका है : 
विभागीय सूत्रों की मानें तो इस संबंध में एक वर्ष पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी। प्रदेश स्तर पर ही फैसला लेते हुए पहले ही संबंधित स्कूलों में पाठ्यक्रम से संबंधित सामान भेज दिया गया है। निर्देश जारी हुए हैं स्कूलों में इन पाठ्यक्रमों से संबंधित तैयारियां शुरू कर दी जाएं। कार्यकारी डीईओ सुरेश शर्मा और डिप्टी डीईओ सुरेंद्र शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि निदेशालय की ओर से पत्र जारी हुआ है। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू किया जाना है, उन स्कूलों के प्रिंसिपल को जानकारी देने के लिए कान्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला स्तर पर निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
जिलेवार विद्यालयों की संख्या
अंबाला-05, भिवानी-16, कुरुक्षेत्र-13, यमुनानगर-18, कैथल-25, करनाल-19, पंचकूला-06, जींद-19, मेवात-13, पानीपत-10, सोनीपत-13 फतेहाबाद-11, हिसार-28, सिरसा-08, फरीदाबाद-03, गुड़गांव-21, झज्जर-01, महेंद्रगढ़-04, पलवल-09, रेवाड़ी-05, रोहतक-03।                                                               djsrs

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.