.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 20 March 2015

दसवीं की परीक्षाएं समाप्त, टेंशन ओवर, आज से आठवीं की शुरू

टेंशनखल्लास। दसवीं कक्षा की हरियाणा बोर्ड की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं गुरुवार को संपन्न हो गई, जिससे बच्चों में खुशी की लहर नजर आई। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते बच्चे हंसी खुशी अपने घरों को लौटते दिखाई दिए। अंतिम दिन वैकल्पिक विषयों की परीक्षा हुई। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से फसली अवकाश रद्द घोषित करने से उनमें थोड़ी मायूसी पाई गई। इन दिनों हरियाणा बोर्ड की दसवीं बारहवीं की परीक्षाएं चल रही है। गुरुवार को दसवीं कक्षा की आखिरी परीक्षा थी। डेढ़ बजे परीक्षा केंद्र से बाहर निकले बच्चे कुछ अलग से दिखाई दिए। बच्चे काफी खुश थे। उनका कहना है कि परीक्षा बहुत अच्छी हो गई है। 80 प्रतिशत से ऊपर अंक लेकर पास होंगे। अब तो एक महीना ऐश करेंगे।                                                                          dbymngr

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.