.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Monday 22 June 2015

नियुक्ति पत्र पाने के लिए नव चयनित जेबीटी का मुर्गासन

** अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षा निदेशालय के बाहर डाला डेरा
चंडीगढ़ : प्रदेश के नव चयनित जेबीटी शिक्षकों ने सरकारी स्कूलों में नियुक्ति पाने के लिए आंदोलन की राह पकड़ ली है। ग्रीष्मकालीन अवकाश में प्रदेश सरकार के नियुक्ति देने के आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पंचकूला में शिक्षा निदेशालय के बाहर डेरा डाल दिया। 
नव चयनित जेबीटी के संगठन हरियाणा पात्र अध्यापक संघ ने एलान किया कि नियुक्ति मिलने पर ही महापड़ाव खत्म किया जाएगा। बारिश के दौरान भी शिक्षकों का जोर ठंडा नहीं पड़ा। सर्वोच्च न्यायालय ने 30 दिसंबर 2012 को पूर्व हुड्डा सरकार को 322 दिन में 9870 जेबीटी को भर्ती करने का आदेश दिया था। इस पर शिक्षक चयन बोर्ड ने भर्ती कर 14 अगस्त 2014 को 9455 जेबीटी की चयन सूची जारी कर दी थी। चयन सूची जारी हुए दस महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक जेबीटी को नियुक्ति नहीं मिली।
पात्र अध्यापक संघ हरियाणा के राज्य प्रधान राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बीते 29 मार्च को शिक्षकों ने करनाल में महान्याय पंचायत का आयोजन किया था। इसमें मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को 77 कार्य दिवस के भीतर नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन दिया था। बावजूद शिक्षा विभाग ने अब तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की है। विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान नियुक्तियां देने की बात कही थी, मगर वे भी मात्र ढकोसला साबित हुई।                                                           dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.