.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Tuesday 23 June 2015

प्रमोशन के लिए विषय की शर्त से शिक्षकों में रोष

** अंग्रेजी इलेक्टिव विषय की समस्या भी नहीं हुई दूर
कैथल : प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा विभाग के नए सेवा नियम-2012 बनाए जाने से शिक्षक संगठन खफा हो गए हैं। संघ का कहना है कि सरकार ने नए नियमों में प्रमोशन के लिए विषय की शर्त लगा दी है। ऐसे में योग्य अध्यापक भी पदोन्नति के लिए अयोग्य हो गए हैं। अध्यापक नेता तरसेम सिंह ने कहा कि मास्टर/मिस्ट्रेस सी एंड वी अध्यापकों की प्राध्यापक के पद पर पदोन्नति में विषय की शर्त लगा देने से हजारों अध्यापक विशेष कर विज्ञान और गणित के अध्यापक पदोन्नति से वंचित रह जाएंगे। विभाग द्वारा 2007 2010 में भी पदोन्नति मामले मांगे गए थे। लेकिन सरकार ने पदोन्नति के मामले मंगवाने के बाद भी पदोन्नति लिस्ट जारी नहीं की। सेवा नियम-2012 में अंग्रेजी विषय के लिए भी इलेक्टिव विषय की शर्त के चलते बहुत कम अध्यापकों को ही पदोन्नत किया जा सकता है।                                                       db  

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.