.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 3 September 2015

शिक्षक दिवस पर स्कूलों में इस बार दो दिन होंगे कार्यक्रम

फतेहाबाद : शिक्षक दिवस इस बार दो दिन तक मनाया जाएगा। पहले यह कार्यक्रम 4, 5 सितंबर के लिए तय गया था। चूंकि 5 सितंबर को जन्माष्टमी पर्व के चलते अवकाश है, एेसे में अब विभाग ने नए आदेश जारी करते हुए 5 सितंबर शनिवार के कार्यक्रम 7 सितंबर सोमवार को करने के आदेश जारी किए हैं। 
शिक्षा विभाग के सर्व शिक्षा अभियान की ओर से एक सितंबर को सभी शिक्षा अधिकारियों को एक पत्र जारी किया है। इसमें टीचर्स डे दो दिन मनाने को कहा गया है। 4, 5 सितंबर को। अब 5 सितंबर के कार्यक्रम 7 को होंगे। 4 सितंबर को स्कूलों में विद्यार्थी अध्यापक की जिम्मेदारी निभाएंगे। यानिकी हाई क्लासिस के विद्यार्थी अपनी जूनियर को पढ़ाएंगे। वहीं अगले दिन एक तय विषय पर विद्यार्थियों को लेक्चर देंगे। इसके साथ ही 7 को विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी दी जाएगी। सुबह प्रार्थना सभा से पहले आकर स्कूल का प्रबंधन करना होगा छुट्टी के बाद प्रबंधन का निपटान करने के बाद जाना होगा। विद्यार्थिर्यों को रिपोर्ट भी देनी होगी कि टीचर बनकर कैसा लगा। डीईओ यज्ञदत्त वर्मा ने कहा कि 5 सितंबर को जन्माष्टमी का अवकाश है।                                                                               db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.