.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 8 November 2013

प्रदेश सरकार ने खाली पद भरने पर लगा प्रतिबंध हटाया

चंडीगढ़ : प्रदेश सरकार ने वित्त विभाग द्वारा दो वर्ष से अधिक समय से खाली पदों के भरने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया। सरकार के इस निर्णय को चुनावी कदमताल से जोड़कर देखा जा रहा है। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव ने सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे भर्ती एजेंसियों को जल्द खाली पड़े पदों की सूची भेज दें। मांग भेजते समय गैर जरूरी पदों को अपने स्तर पर खत्म का अधिकार भी प्रशासनिक सचिवों को दिया गया है। माना जा रहा है कि 10 नवंबर को गोहाना में होने जा रही कांग्रेस की शक्ति रैली में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश में और नई नियुक्तियों की घोषणा कर सकते हैं, इसलिए ही पद भरने पर लगा प्रतिबंध हटाया गया है। अभी लगभग 15 दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में 65 हजार पद विभिन्न विभागों में भरने की घोषणा की थी।       dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.