.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Monday 16 March 2015

ज्वाइनिंग न मिलने पर भड़के नवचयनित जेबीटी

हिसार : पात्र अध्यापक संघ हिसार मंडल की एक महत्चपूर्ण बैठक रविवार को यहां मधुबन पार्क में हुई। बैठक में हिसार, भिवानी, जींद, फतेहाबाद व सिरसा से सैंकड़ों की संख्या में नवचयनित जेबीटी अध्यापकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की भांति वर्तमान भाजपा सरकार भी सर्वाेच्च न्यायालय के 30 दिसंबर] 2012 के  9870 जेबीटी अध्यापकों की भर्ती करने बारे दिए गए आदेशों का पालन नहीं कर रही है।
सर्वोच्च न्यायालय ने 30 दिसंबर 2012 को तत्कालीन हरियाणा सरकार को 322 दिन में 9870 जेबीटी अध्यापकों की भर्ती करने का आदेश दिया था। लेकिन लगभग 700 दिन बीत जाने के बाद भी ज्वाइनिंग की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि चयन सूची जारी हुए भी सात महीने बीत चुके हैं। वर्तमान भाजपा सरकार कभी समीक्षा के नाम पर तो कभी तकनीकी जांच के नाम पर बेवजह समय बर्बाद कर रही है। सरकार कोई न कोई बहाना बनाकर भर्ती को रद़्द करने की साजिश रच रही है। पात्र अध्यापक संघ इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि हिसार में रविवार के प्रदर्शन के बाद 22 मार्च को रोहतक मंडल का प्रदर्शन व 29 मार्च को करनाल में राज्य स्तरीय न्याय पंचायत करेंगे।
इसमें हरियाणा के सभी जनसंगठनों के पदाधिकारियों के साथ हरियाणा की सभी खाप पंचायतों के प्रधान एवं हरियाणा के तमाम बुद्धिजीवी भाग लेंगे और सरकार से नवचयनित जेबीटी की ज्वाइनिंग की मांग करेंगे। अगर सरकार नहीं मानती है तो अप्रैल में 9870 चयनित जेबीटी अध्यापक पंचकूला में आमरण अनशन करेंगे। नवचयनित जेबीटी अध्यापकों के इस प्रदर्शन को हरियाणा अध्यापक संघ के जिला प्रधान और डीवाईएफआई ने भी अपना समर्थन दिया।                                             dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.