.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 14 March 2015

असाइनमेंट नहीं तो रोल नंबर नहीं

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित हरियाणा मुक्त विद्यालय सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा अप्रैल 2015 के (फ्रैश कैटेगरी) पूर्ण विषयों के परीक्षार्थियों के लिए उन द्वारा चुने गये अध्ययन केन्द्रों पर शेड्यूल अनुसार असाइनमेंट्स जमा करवानी अनिवार्य है अन्यथा रोल नंबर जारी नहीं किया जाएगा। परीक्षाथियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड द्वारा असाइनमेंट्स जमा करवाने की तिथि आगामी 19 मार्च कर दी गई है। 
शिक्षा बोर्ड सचिव पंकज ने बताया कि प्रत्येक विषय की दो-दो असाइनमेंट्स बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है, जिनको परीक्षार्थी द्वारा चयनित अध्ययन केन्द्रों पर जमा करवाना अनिवार्य है। जो परीक्षार्थी अपनी असाइनमेंट्स जमा नहीं करवाएंगे उनके रोल नंबर जारी नहीं किए जाएंगे व परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।                                                          au

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.