.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Tuesday 2 June 2015

विशेष कक्षा लगाने के लिए कहीं अध्यापक तो कहीं विद्यार्थी नहीं पंहुचे

जींद : प्रदेश सरकार के निर्देश पर 10वीं, 12वीं की हाल में हुई री-अपीयर की परीक्षाओं के लिए विशेष कक्षा लगाने के लिए विभाग द्वारा दिए गए आदेशों की पालना नहीं हो रही है। जिले भर के कई स्कूलों में जहां विशेष कक्षा लगाने के लिए अध्यापक नहीं पहुंचे तो कई जगहों पर विद्यार्थी ही कक्षा लगाने के लिए स्कूल नहीं आए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिफेंस काॅलोनी में सुबह से ही शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल में पहुंचे, लेकिन कई घंटे बाद भी बच्चे नहीं आए। यही स्थिति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दिखी। यहां पर चार-पांच बच्चे पहुंचे, लेकिन वह वापस लौट गए। इसी प्रकार की स्थिति अन्य स्कूलों में भी देखने को मिली।                                                                   db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.