.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Tuesday 8 September 2015

अब 14 सितंबर को मनाया जाएगा सम्मान दिवस

पंचकूला : प्रशासन ने बुजुर्गों के सम्मान के लिए आदर सम्मान प्रोजेक्ट चलाया हुआ है। इसी के तहत अब 14 सितंबर को सम्मान दिवस मनाया जाएगा। डीसी विवेक कुमार अत्रेय ने बताया कि सभी सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों, कालेजों में आदर सम्मान दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रमों में बच्चों अौर युवाओं को भी अपने घरों, आसपास के क्षेत्र या राह रस्ते मिलने वाले बुजुर्गों की मदद करने का मैसेज दिया जाएगा। डीसी ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों, युवाओं को बुजुर्गों के तजुर्बों और अनुभवों के बारे में बताया जाएगा। 
बुजुर्गों के पास जीवन की अनेक मुश्किल स्थितियों से निपटने के अनुभव होते हैं, जिनका फायदा युवा उठा सकते हैं। डीसी ने सभी बुजुर्गो का आह्वान किया है कि वह आदर सम्मान समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इससे वह अपने अनुभवों से बच्चों युवाओं को प्रेरित करें।                                                                                                             db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.