.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Tuesday 8 September 2015

किसी भी सरकारी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनेंगे सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स

यमुनानगर : सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स किसी भी सरकारी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग के निदेशक ने सभी डीईओ और डीईईओ को लेटर लिखकर आदेश दिए हैं। इसके बाद प्रशासन किसी भी कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को नहीं बुला पाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को कोई और ऑप्शन देखना होगा। स्टूडेंट्स सिर्फ स्वतंत्र और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में ही भाग ले सकेंगे। अतिरिक्त निदेशक ने लेटर जारी कर आदेश दिए हैं कि स्टूडेंट्स किसी भी प्रशासनिक कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे। वे स्कूल स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।                                                                                           db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.