.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Wednesday 13 April 2016

हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने जारी किया सिलेबस शेड्यूल

** शेड्यूल के हिसाब से पूरा होगा सिलेबस 
** हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर किया अपलोड
फरीदाबाद : नए सत्र में पढ़ाई का स्वरूप बदल गया है। सेमेस्टर प्रणाली खत्म कर दी गई है जिससे शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने भी थोड़ी राहत की सांस ली है। मंगलवार को बोर्ड की तरफ से स्कूलों का सिलेबस पूरा करवाने का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। स्कूल बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के हिसाब से ही सिलेबस पूरा करवाएंगे। 
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पढ़ाई को लेकर इस बार कई बदलाव किए हैं, जिससे पढ़ाई को विद्यार्थियों के लिए आसान बनाया जा सके। इसके अलावा शिक्षकों को भी सिलेबस पूरा करवाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अभी तक सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के कारण कई बार सिलेबस ही अधूरा रह जाता था, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षाओं में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस बार सेमेस्टर प्रणाली खत्म होने के कारण पाठ्यक्रम भी बोर्ड की तरफ से जारी किया गया है। बोर्ड ने सिलेबस पूरा कराने के लिए हर माह का टाइम टेबल निर्धारित कर दिया है। इसके अनुसार ही स्कूलों को सिलेबस पूरा करवाना होगा। वहीं बोर्ड ने स्कूलों को पत्र जारी करके कहां है कि वह भेजे गए शेड्यूल के हिसाब से सिलेबस पूरा करवाएं।                                                                       dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.