.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 2 May 2014

परीक्षा परिणामों पर पड़ा चुनावी ड्यूटी का असर

जालंधर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं व बारहवीं के परीक्षा परिणाम इस बार देरी से आएंगे। कारण है 16 मई तक दोनों बोर्ड के कर्मचारियों का चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होना। सामान्य स्थिति में 12वीं कक्षा का परिणाम 19 से 22 मई तक घोषित हो जाता है और 25 मई तक 10वीं का। सीबीएसई के परीक्षा निदेशक एमसी शर्मा के अनुसार इस बार परीक्षा परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में निकालने की कोशिश है। परीक्षार्थी बोर्ड की साइट पर अंतिम सप्ताह में परीक्षा परिणाम की जानकारी ले सकते हैं। पहले 12वीं का, उसके बाद 10वीं का परिणाम घोषित होगा। दूसरी तरफ पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम भी इस बार पहले के मुकाबले लेट आने हैं।                                                          djchd

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.