.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 19 September 2014

91 पीजीटी को नोटिस, 50 की ज्वाइनिंग रुकी

कैथल :  नौ महीने पहले 1700 हिंदी पीजीटी की लिस्ट आई थी। इसमें से अभी भी 50 के करीब की ज्वाइनिंग रुकी हुई है। वे अपनी ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे थे। उनके पास अभी तक ज्वाइनिंग लेटर तो पहुंचे नहीं पर कोर्ट के समन पहुंचने शुरू हो गए हैं। 
प्रदेश में 91 हिंदी पीजीटी टीचरों के नाम समन सूची में शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा स्कूल टीचर्स सलेक्शन बोर्ड और स्टेट ऑफ हरियाणा थॉट सेक्रेटरी एजूकेशन, सिविल सेक्रेटरी हरियाणा चंडीगढ़ को पार्टी बनाया है। कोर्ट में दायर की सूचना में इंटरव्यू के नंबरों में भेदभाव करने का आरोप है। आरोप भले ही कुछ भी हो। एक तो उन्हें ज्वाइनिंग नहीं मिली और दूसरा ज्वाइनिंग सूची से बाहर हुए आवेदकों द्वारा ऐसे केस दायर कर उनके पास समन भेजे जा रहे हैं। जो उनकी परेशानी को ओर ज्यादा बढ़ा रहे हैं। निर्मला देवी ने 26 से ज्यादा नंबर लेने वालों का डाटा मांगा था। 91 सदस्य चयनित सूची में शामिल पाए गए हैं। जिसके नंबर 26 से ज्यादा लगे हुए हैं और अधिकतर नंबर 29 लगे हुए हैं और जिनका एकेडमिक रिकाॅर्ड कम हैं।                                                          db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.