.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 25 September 2014

...हेलो! गणित का पेपर मेल पर डाल दिया है, चेक करो

** अधिकारी के पास फोन आने के बाद पेपर रद्द, अब 7 को 
भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने चल रही सीनियर सेकंडरी की परीक्षा के प्रथम सेमेस्टर की गणित की परीक्षा पेपर होने के चलते स्थगित कर दी है। यह पेपर अब सात अक्टूबर को होगा। गणित की परीक्षा 24 सितंबर को दोपहर ढाई बजे होना था। 
बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे हरियाणा शिक्षा बोर्ड के फोन पर फोन आया। आवाज थी हैलो शिक्षा बोर्ड से बोल रहे हो- हां। इस फोन करने वाले ने कहा कि 12 वीं का पेपर लीक हो गया है। इस पर अधिकारी ने उसका नाम पता पूछना चाहा तो उसने जवाब दिया कि नाम पता छोड़िए और पेपर के बारे में सोचिए। पेपर की काॅपी आपकी मेल आईडी पर डाल दी गई है, चेक कर लो। जब अधिकारियों ने मेल चेक कर पेपर के सभी कोड को चेक किया तो अधिकारियों के होश उड़ गए। सभी प्रश्नपत्र सही पाए गए। 
बोर्ड में हडकंप मच गया। इस पर बोर्ड प्रशासन ने सभी सेंटरों पर पेपर स्थगित करने तथा पेपर की सील खोलने के आदेश दिए। 
वर्ष 2010 में भी हुआ था गणित का पेपर : बोर्डमें पेपर होना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी अनेक बार पेपर हो चुके हैं। यह बात अलग है कि अब कुछ समय से पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगी हुई थी। वर्ष 2002 उससे पहले पेपर लीक की कुछ घटनाएं हो चुकी थी। वर्ष 2010 की दसवीं की फाइनल परीक्षा में गणित का पेपर हुआ था। 
की जा रही है जांच 
इस संबंध में बोर्ड सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि उन्हें फोन के माध्यम से पेपर आउट होने की सूचना मिली थी। परीक्षा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए गणित के पेपर को स्थगित कर दिया गया है। अब यह पेपर सात अक्टूबर को होगा। उन्होंने बताया कि गलती किस परीक्षा सेंटर पर या कहां हुई है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। 
उन्होंने यह भी आशंका जताई कि हो सकता है कि किसी सेंटर से सुबह दसवीं के पेपर के साथ 12 वीं के पेपर का पैकेट खुल गया हो। 
अधिकारियों की बैठक 
शाम हांस िस्थत लघु सचिवालय में प्रशासनिक, बोर्ड शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लंबी बैठक चली। बैठक नारनौंद के एक केंद्र अधीक्षक द्वारा प्रश्न-पत्र देरी से जमा कराने पर संदेह के चलते की गई। प्रशासन को सूचना मिली थी कि नारनौंद के एक अधीक्षक ने प्रश्न-पत्र देरी से जमा कराए। इसकी जांच की जा रही है। 
अपुष्ट सूत्रों के अनुसार प्रश्न-पत्र का बंडल भी खुला था, जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे हांसी तलब कर लिया।                                          db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.