.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Monday 15 June 2015

शिक्षा स्तर को ऊंचा उठाने के लिए 5वीं 8वीं की परीक्षा ले बोर्ड : हसला

जींद : शिक्षा विभाग द्वारा रेशनेलाइजेशन अव्यवहारिक रूप में बिना काउंसिलिंग के लागू किया तो हसला इसका विरोध करेगा। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के जिला प्रधान राजबीर रेढू ने कहा कि शिक्षा विभाग गलत तरीके से स्कूल प्राध्यापकों का वर्क लोड बढ़ाकर कक्षा का आकार बढ़ाकर पदों को सरप्लस किया जा रहा है। जो तो तर्कसंगत है और ही न्याय संगत। गुणवत्तापूर्वक शिक्षा एवं मनोवैज्ञानिक दृष्टि से उचित होगा कि छात्र शिक्षक अनुपात 1:50 की बजाए 11वीं 12वीं कक्षा में 1:35 होना चाहिए। प्रैक्टिकल विषयों के साप्ताहिक पीरियड दो की बजाए चार पीरियड होने चाहिए। शिक्षा विभाग प्रस्तावित रेशनेलाइजेशन में दोहरे मापदंड अपनाकर प्राध्यापक के पदों को समाप्त किया जा रहा है। वरिष्ठ विद्यालयों में 9वीं 10वीं का वर्कलोड स्कूल प्राध्यापकों को दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि स्कूल प्राध्यापकों जो हाईस्कूलों में कार्यरत हैं। उनको वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में समायोजित किया जाए। विभाग 5वीं 8वीं कक्षा की परीक्षा बोर्ड द्वारा ली जाए। परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी किया जाए।                                                          db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.