.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Monday 15 June 2015

रेशनेलाइजेशन का होगा विरोध : फौगाट

** बोले- हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ खोलेगा सरकार के खिलाफ मोर्चा 
जुलाना : सर्व कर्मचारी संघ संबंध हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ इकाई की जुलाना में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता खंड के पूर्व प्रधान महेंद्र फौगाट ने की। रविवार को जुलाना के प्राथमिक पाठशाला में हुई बैठक में इकाई पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 
बैठक को संबोधित करते हुए फौगाट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी है। इस कारण प्रदेश के कर्मचारी सरकार के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण शिक्षा का स्तर भी लगातार नीचे गिरता जा रहा है। फौगाट ने कहा कि सरकार की अव्यवहारिक रेशनेलाइजेशन के द्वारा स्कूलों में अध्यापकों के अधिक से अधिक पदों को खत्म करने की तैयारी कर रही है। इस कारण पूरा शिक्षा का ढांचा प्रभावित होगा और बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। 
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सहसचिव सतीश लाठर ने कहा कि एक तरफ तो प्रदेश सरकार प्रदेश को शिक्षा का हब बनाने का दावा कर रही है वहीं दूसरी तरफ गलत तरीके से अध्यापकों के पदों को खत्म करने की तैयारी में है। ऐसे में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ सरकार की इन गलत नीतियों का पुरजोर विरोध करता है और 23 जून को जींद में होने वाली बैठक में बड़े आंदोलन का ऐलान कर सकता है।                                                                    db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.