.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 2 April 2016

डॉ. जगबीर बने विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन

** '1983 में बीएससी ऑनर्स ’1986 एमएससी लाइव स्टॉक प्रोडक्शन एंड मैनेजमेंट ’1989 में हकृवि से पीएचडी की।
** स्कूलों का परिणाम ठीक करना प्राथमिकता
हिसार : हरियाणा एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन पद पर हिसार के डॉ. जगबीर सिंह की नियुक्ति हुई है। डॉ. जगबीर  आरएसएस में हिसार और फतेहाबाद संयुक्त जिले के समय जिला शारीरिक प्रमुख और जिला नगर कार्यवाह सेक्रेटरी रह चुके हैं। अभी तक न्यू लाहौरिया विद्या मंदिर स्कूल में प्रशासक-डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। पुलिस लाइन एरिया में रहने वाले डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता स्कूलों के खराब परीक्षा परिणाम को सुधारना है।
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने विधानसभा का बजट सत्र खत्म होते ही बोर्ड एवं निगमों में नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वीसी और दो राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के बाद अब हिसार के शिक्षाविद् डा. जगबीर सिंह को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी का चेयरमैन बनाया गया है। 
शिक्षा विभाग की अतिरिक्त प्रधान सचिव केशनी आनंद अरोड़ा इस पद पर अतिरिक्त कार्यभार के रूप में कार्य कर रही थीं। यह पद पिछले काफी समय से लंबित था। पिछली हुड्डा सरकार में बोर्ड के चेयरमैन पद पर अधिकतर समय शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी ही काबिज रहे। डॉ. जगबीर सिंह हिसार के विद्या मंदिर स्कूल में निदेशक प्रशासन के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने पशु विज्ञान के क्षेत्र में पीएचडी की है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 1969 में 100 कर्मचारियों के साथ अस्तित्व में आया था। 1970 में पहली बार बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा शुरू की। 1978 में मिडिल और 1987 में 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं का संचालन कराया गया। 1981 में बोर्ड का मुख्यालय चंडीगढ़ से भिवानी में शिफ्ट हो गया। 1990 में 12वीं की वोकेशनल विषय की परीक्षाएं कराई गई।                                                      dj 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.