.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 5 February 2013

3206 जेबीटी शिक्षकों को हटाने के लिए याचिका


*दो अभियुक्तों ने दायर की हाईकोर्ट में याचिका

चौटाला शासनकाल में भर्ती हुए जेबीटी के लिए बुरी खबर है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने चौटाला शासन काल के दौरान वर्ष 2000 में भर्ती हुए सभी 3206 शिक्षकों को नोटिस जारी कर हाई कोर्ट में स्वयं या अपने वकील के माध्यम से पक्ष रखने का आदेश जारी किया है। 
इस मामले में शिक्षकों की संख्या अधिक होने के कारण कोर्ट ने इस बाबत नोटिस समाचार पत्रों के माध्यम से जारी किया है। हाई कोर्ट ने यह नोटिस बसीर अहमद नामक एक व्यक्ति द्वारा इन नियुक्ति के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किया। इस मामले में यह बात ध्यान रखने योग्य है कि यह मामला हाई कोर्ट में 2010 से विचाराधीन है। इस मामले में अगली सुनवाई मई माह में होने की संभावना है।
                                                                                                  ...DJ
                                                                                                                                ...TT

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.