.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 18 February 2013

मांगों को लेकर पात्र अध्यापकों ने रोहतक में किया प्रदर्शन


*प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प। 
*पुलिस ने सैकड़ों शिक्षकों को गिरफ्तार करने के बाद रिहा किया।
*पुलिस के बेरीकेट्स उखाड़े

पात्र अध्यापक संघ की न्याय महारैली में जमकर बवाल काटा। अध्यापक संघ ने बेरीकेट्स उखाड़ दिए और आगे बढ़ने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। जहां से उन्हें अर्बन एस्टेट पुलिस थाने ले जाया गया।
सुबह से ही पात्र आध्यापक संघ राजीव गांधी खेल परिसर के सामने स्थित सेक्टर-छह में एकत्रित होना शुरू हो गए थे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पैदल चले अध्यापक संघों के जत्थे यहां पहुंचे। न्याय रैली की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार निर्धारित 322 दिनों में भर्ती प्रक्रिया पूरा करे और अतिथि अध्यापकों को हटाएं। उन्होंने कहा कि आगामी एक अप्रैल से प्रदेश के सभी स्कूलों में केवल पात्र अध्यापकों को लगाया जाए।
पांच से पोल खोलो अभियान :
महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना सुहासिनी ने कहा कि हरियाणा सरकार अतिथि अध्यापकों का मोह त्याग का पात्र अध्यापकों को उनका हक दे। अगर सरकार ऐसा नहीं करेगी तो पांच मार्च से पोल-खोल अभियान के तहत पात्र अध्यापक घर-घर जाकर सरकार की कमियां लोगों को बताएंगे। पात्र अध्यापक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम अहलावत ने कहा कि अगर पांच मार्च तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो छह मार्च से पंचकूला स्थित शिक्षा सदन के सामने अमरण अनशन शुरू किया जाएगा। 
सैकड़ों पात्र अध्यापकों ने रविवार को प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान बस स्टैंड के पास उन्हें पुलिस ने उनको रोक लिया। पुलिस के काफी समझाने पर भी जब पात्र अध्यापक संघ के लोग शांत नहीं हुए और उन्होंने बेरीकेट को उखाड़ फेंका। पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत करने के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अर्बन एस्टेट थाने ले जाया गया, जहां से सभी को छोड़ दिया गया। प्रदर्शन में प्रदेशभर से शिक्षकों ने शिरकत की।
                                                                                                 ...HB

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.