.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 6 September 2014

केयू में 13 सितंबर तक ले सकेंगे एडमिशन

कुरुक्षेत्र : केयू ने एक बार फिर विभिन्न विभागों में खाली पड़ी सीटों में एडमिशन की तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी विभिन्न विभागों में खाली पड़ी सीटों पर 13 सितंबर तक एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें 2500 रुपए लेट फीस अलग से देनी होगी। वीसी डॉ. डीडीएस संधू के आदेशानुसार 13 सितंबर दो बजे तक मेरिट के आधार पर लिस्ट विभाग के नोटिस बोर्ड पर लगानी होगी। विद्यार्थी 15 सितंबर तक अपनी फीस जमा करा सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने एडमिशन के लिए पहले आवेदन नहीं किया है, वे अब आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जिन विभागों में वेटिंग लिस्ट है, वहां एडमिशन उसी के अनुसार होगी। लेक्चरर शॉर्ट होने पर विद्यार्थी खुद जिम्मेदार होंगे। इस संबंध में जानकारी केयू की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।                                                         db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.