.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 13 September 2014

पात्र अध्यापकों ने किया विरोध प्रदर्शन

** सूची जारी होने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग 
** शिक्षा सदन के बाहर आमरण अनशन की दी चेतावनी
रोहतक : चयन सूची जारी होने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को पात्र अध्यापक संघ हरियाणा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का ज्ञापन पत्र नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। 
प्रदर्शन से पूर्व संघ के सभी सदस्य मानसरोवर पार्क में एकत्र हुए। संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय में दो विभिन्न मुकदमों में पीआरटी की भर्ती पर रोक लगी हुई थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने अपने प्रयासों से भर्ती की चयन सूची पर लगी रोक को हटाया और पीआरटी के 9870 पदों की चयन सूची भी जारी कराई, लेकिन अभी तक अध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो वह पंचकुला स्थित शिक्षा सदन के बाहर आमरण अनशन शुरू कर देंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रदेश सरकार की होगी। इसके साथ ही सभी शिक्षक सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। इस दौरान नायब तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों को उनकी मांगों का ज्ञापन सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।                                                          dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.