.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 12 September 2014

नियुक्ति-पत्र पाने की राह निकालेंगे नव चयनित जेबीटी

** रोहतक के मानसरोवर पार्क में आज करेंगे राज्यस्तरीय बैठक
चंडीगढ़ : विधानसभा चुनाव सिर पर होने के कारण नव चयनित जेबीटी की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। 9870 जेबीटी पदों की भर्ती का परिणाम घोषित हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन शिक्षा विभाग ने अभी तक नियुक्तिपत्र देने की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। पात्र अध्यापक संघ ने समस्या का रास्ता खोजने के लिए शुक्रवार को रोहतक में राज्य स्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें कानूनी और राजनीतिक पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। 
संघ की राज्य स्तरीय बैठक सुबह 11 बजे मानसरोवर पार्क में शुरू होगी। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा करेंगे। संघ के संयोजक पवन चमारखेड़ा ने बताया कि 9870 जेबीटी को नियुक्ति पत्र देने का मामला अधर में अटका हुआ है। शिक्षा विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता किसी भी समय प्रदेश में लग सकती है, इससे उनकी नियुक्ति लंबे समय के लिए अटक जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्वाइनिंग में हो रही देरी से नव चयनित पात्र अध्यापक निजी स्कूलों में शोषण का शिकार हो रहे हैं। भविष्य को लेकर उनमें भारी असमंजस है। इसलिए रोहतक में पात्र अध्यापक संघ कानूनी व राजनीतिक समाधान के लिए अगली रणनीति बनाएगा।                                dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.