.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 29 January 2015

26 फरवरी को देंगे सामूहिक गिरफ्तारियां

फरीदाबाद : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मचारी 26 फरवरी को जिला मुख्यालयों पर सत्याग्रह कर सामूहिक गिरफ्तारियां देंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लाम्बा, मुख्य संगठन सचिव विरेन्द्र डंगवाल व उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए जा रहे मजदूर विरोधी संशोधनों, बिजली वितरण एवं आपूर्ति कार्य निजी कंपनियों को सौंपने, रोड ट्रांसपोर्ट एंड सेफ्टी बिल-2014, बैंक, बीमा, रेलवे, टेलीकॉम, प्रतिरक्षा क्षेत्र में एफडीआई को बढ़ावा देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का न करने, आउटसोर्सिंग, ठेका प्रथा व पीपीपी की नीतियों पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर ये गिरफ्तारियां दी जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों व अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर दी जाने वाली इन गिरफ्तारियों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि इसके तहत 10 व 11 फरवरी को सभी जिलों में जिला कार्यकारिणी की बैठकें आयोजित की जाएंगी। 19 से 24 फरवरी तक सभी विभागों के कर्मचारियों से सीधा सम्पर्क कर सभाएं आयोजित की जाएंगी। सुभाष लाम्बा ने कहा कि भाजपा का भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का नारा तब तक साकार नहीं होगा जब तक आउटसोर्सिंग व ठेका प्रथा की नीति को रद्द नहीं किया जाता।
उन्होंंने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने 23 जनवरी को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों की उन तमाम मांगों बारे अवगत करा दिया है, जिसको लेकर पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी कर्मचारी आन्दोलन करते रहे थे।                                                    dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.