.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Wednesday 28 January 2015

शिक्षा बोर्ड ने 33 अफसरों को किया इधर से उधर

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने मंगलवार को 33 अधीक्षकों व सहायक सचिवों को इधर से उधर कर दिया है। शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने आदेश क्रमांक 18939 दिनांक 27 जनवरी जारी किया है। इसके तहत सहायक निदेशक रेखा जांगड़ा को संबद्धता से मुक्त विद्यालय में स्थानांतरित किया गया है।
सहायक सचिव छोटूराम को संचालन शाखा से वरिष्ठ माध्यमिक शाखा में, शंकरलाल धांगड़ को एमएम सैल से वरिष्ठ माध्यमिक, बलबीर सिंह श्योराण को ओपन स्कूल से लीगल सैल, मूलचंद को एनरोलमेंट से पुनर्मूल्यांकन शाखा में, अधीक्षक प्रेम कुमार मेहता को प्रशासन से लेखा शाखा में, अजय सिंह लांबा को प्रशासन से प्रकाशन शाखा में, राजकुमार यादव को एनरोलमेंट से माध्यमिक शाखा में, राजेश कुमार बैनीवाल को लेखा शाखा से माध्यमिक शाखा में, कुलदीप सिंह को माध्यमिक से प्रकाशन शाखा में, रघुविंद्र कुमार को संचालन से शैक्षिक पक्ष, सरिता जावा को प्रमाण पत्र से पावती अनुभाग, ऋषिराम शर्मा को प्रमाण पत्र शाखा से क्षेत्रीय पाठ्य पुस्तक बिक्री सेवा केंद्र करनाल स्थानांतरित किया गया है। गजे सिंह को पावती अनुभाग से प्रमाण पत्र, सत्यवान सिंह को एमएम सैल से लेखा शाखा, चांदराम शर्मा को शैक्षिक पक्ष से एनरोलमेंट में भेजा गया है।                                                  dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.