.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 24 January 2015

31 हजार पदों की भर्तियां अटकीं, 6500 कर्मचारी हो चुके रिटायर

** सरकार ने जनरल ऑर्डर जारी करके होल्ड करवा दी थी भर्ती प्रक्रिया 
** 31 जनवरी को रिटायर हो जाएंगे 1500 और कर्मचारी
** विभिन्न विभागों में करीब 1.50 लाख पद हैं खाली 
चंडीगढ़ : प्रदेश में 31 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई हैं। सत्ता संभालने के बाद सरकार ने पहले तो सभी आयोगों में चल रही भर्तियों को आगामी आदेश तक होल्ड करने के लिए बोल दिया। इसके बाद टीचर भर्ती बोर्ड को भंग कर दिया था, जबकि पुलिस भर्ती बोर्ड और स्टाफ सलेक्शन कमीशन के चेयरमैन और मेंबर हटा दिए थे। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन भी सरकार के इन्हीं आदेशों की वजह से भर्ती प्रक्रिया को गति नहीं दे पा रहा है। 
इधर, सरकार कर्मचारियों को रिटायर करती जा रही है। पिछली सरकार का रिटायरमेंट एज 60 से घटाकर 58 साल करते हुए नवंबर में 5,000 कर्मचारी रिटायर कर दिए थे। इसके बाद 1,500 कर्मचारी दिसंबर में रिटायर हुए और इतने ही कर्मचारी 31 जनवरी को रिटायर हो जाएंगे। हालांकि भाजपा ने चुनाव से पहले युवाओं को रोजगार के अवसर ज्यादा देने का वायदा किया था। रिटायरमेंट एज घटाने के पीछे भी यही तर्क दिया गया था। मौजूदा सरकार को सत्ता संभाले करीब 3 महीने होने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। जबकि प्रदेश के विभिन्न विभागों, बोर्ड, कॉरपोरेशन में 1.50 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। वहीं हरियाणा में 20 लाख से ज्यादा बेरोजगार युवाओं की फौज नौकरी के लिए तैयार खड़ी हैं। 
मेरिट के आधार पर मिलेगी नौकरी : मुख्यमंत्री 
"एम भविष्य में जो भी भर्तियां होंगी, उनमें मेरिट के आधार पर योग्य युवाओं को ही नौकरी दी जाएगी। इनमें पूरी पारदर्शिता के साथ साक्षात्कार से ज्यादा लिखित परीक्षा को तरजीह दी जाएगी। इन भर्तियों में योग्यता पूरी करने वाले अनुबंध आधार पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। "--मनोहरलाल खट्टर, सीएम 
हां, सरकार ने होल्ड करवा दी थीं भर्तियां : भड़ाना
"सरकार बनने के तुरंत बाद हमारे पास एक जनरल सर्कुलर आया था। इसमें भर्ती प्रक्रिया को आगामी आदेश तक होल्ड पर रखने को कहा गया था। हालांकि हमने चुनाव आचार संहिता के कारण तब पहले ही भर्ती प्रक्रिया होल्ड की हुई थी। अब जैसे-जैसे सरकार से परमिशन मिलेगी हम प्रक्रिया शुरू करेंगे। एचसीएस की भर्ती शुरू करने की परमिशन हमें मिल चुकी है।"--मनवीर भड़ाना, अध्यक्ष एचपीएसची                                                            db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.