.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 23 January 2015

मनोहर करेंगे मांगों पर मंथन

** सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव को भेजा वार्ता के लिए पत्र
चंडीगढ़ : देर से ही सही पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के सफल आयोजन के एकदम बाद कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुला लिया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को सचिवालय में सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा करेंगे। संघ के महासचिव सुभाष लांबा को पत्र भेज कर बैठक की जानकारी दे दी गई है। कर्मचारी लंबे समय से मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए समय मांग रहे थे।
सर्व कर्मचारी संघ ने बैठक के लिए समय न मिलने पर बीते दिनों नाराजगी जताई थी। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने उसी का संज्ञान लेते 23 जनवरी को ही बैठक बुला ली। सुभाष लांबा ने बताया कि 18 जनवरी को संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर बातचीत के लिए न बुलाने पर नाराजगी व्यक्त की थी। संघ ने नई सरकार के गठन के बाद 30 नवंबर को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर परिचय मीटिंग के लिए समय मांगा था। जिस पर मुख्य सचिव के कार्यालय द्वारा इस बाबत वित्त मंत्री से संपर्क करने के लिए कहा गया था। 
संघ के वित्त मंत्री को 10 दिसंबर को पत्र लिखने के बावजूद भी बैठक का समय नहंीं मिला था। लांबा ने बताया कि संघ का प्रतिनिधिमंडल 23 जनवरी को प्रांतीय प्रधान धर्मबीर फौगाट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।                                                      dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.