.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Tuesday 10 March 2015

ज्वाइनिंग दो नहीं तो होगी न्याय रैली

** 9870 नवचयनित जेबीटी को ज्वाइनिंग देने की मांग 
** पात्र अध्यापक संघ ने टाउन पार्क में की बैठक   
सिरसा : टाउन पार्क में पात्र अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बैनीवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जहां पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। पात्र अध्यापक संघ की बैठक का मुख्य उद्देश्य 9870 नव चयनित जेबीटी को जल्द से जल्द ज्वाइंनिंग दी जाए। 
 बैठक में मुख्यातिथि राजेंद्र शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष पात्र अध्यापक संघ हरियाणा, उपाध्यक्ष प्रेम अहलावत महिला प्रदेशाध्यक्ष बहन प्रोमिला ने कहा कि जेबीटी भर्ती का परिणाम 14 अगस्त 2014 को आया था, आज लगभग 7 महीने बीतने के बाद भी सरकार इस विषय के प्रति गंभीर नहीं हैं। सरकार इस भर्ती को ज्वाइंनिंग देने में लेट लतीफी कर रही है। जिससे नवचयनित जेबीटी में भारी रोष है। प्रोमिला ने कहा कि सरकार यदि नए शिक्षा सत्र से ज्वाइनिंग नहीं होती है तो पात्र अध्यापक संघ 29 मार्च को करनाल में न्याय रैली करेगा।                                     db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.