.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 13 November 2015

प्रश्नपत्र के लिए विद्यार्थी को अदा करना होगा शुल्क

सोनीपत : हरियाणा शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए शुल्क अदा करना होगा। प्रत्येक बच्चे का शुल्क 50 रुपये तय किया गया है। बोर्ड द्वारा प्रत्येक स्कूल से विद्यार्थियों की संख्या भी पूछी गई है। अगले वर्ष होने वाली नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षाओं की तैयारी में शिक्षा बोर्ड जुट गया है। इस बार निदेशालय परीक्षा से संबंधित कागजी काम को खत्म करने का प्रयास कर रहा है। परीक्षा की संबंधित कोई भी जानकारी ऑनलाइन मांगी जाएंगी। वहीं शिक्षा विभाग को इसका जवाब ऑनलाइन ही देना होगा। सभी स्कूलों को विद्यार्थियों की संख्या बोर्ड की बेवसाइट पर अंकित करनी होगी। डीईओ परमेश्वरी हुड्डा ने बताया कि संख्या की जानकारी देने के लिए स्कूलों को निर्देश दे दिए गए हैं।                                                                            dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.