.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 11 January 2015

स्कूल का रिकॉर्ड पूरा ना होने से शिक्षकों को नहीं मिला वेतन

सिवानी मंडी : शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को इस माह वेतन नहीं मिल पाया है। इसका कारण स्कूल प्रशासन की ओर से छात्रवृत्ति वितरण के लिए ऑनलाइन रिकॉर्ड पूरा नहीं किया जाना बताया जा रहा है। स्कूल प्रशासन की इस देरी से विभाग ने बजट पर रोक लगा दी है। वेतन के लिए शिक्षक कर्मचारी उच्च अधिकारियों के चक्कर लगा चुके हैं। 
अध्यापक संघ के नेता एवं स्कूल के शिक्षक सज्जन जांगड़ा का कहना है कि स्कूल का बजट नहीं आने से उनका वेतन नहीं मिल पाया है। उनका काम स्कूल में पढ़ाना है। रिकॉर्ड पूरा करने का काम प्राचार्य या क्लर्क का होता है। उनके द्वारा की गई देरी का खामियाजा शिक्षक क्यों भुगते। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर वेतन नहीं मिला तो वे आंदोलन करेंगे। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्र जांगड़ा का कहना है कि छात्रवृत्ति के लिए 25 दिसंबर तक ऑनलाइन रिकॉर्ड जमा करवाना था। जो स्कूल प्रशासन ने जमा नहीं करवाया है। इसकी वजह से बजट में देरी हो रही है।                                                                  db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.